फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कानौली गांव के क्वारंटीन सेंटर में सोते मिले 3 अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। एसडीएम वकील अहमद द्वारा गठित की गई टीम ने शुक्रवार को तीन विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया। जिसमें दो जगहों पर अनियमितताएं मिलीं। इसमें एक जगह बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में तीन शिक्षक सोते हुए मिले, वहीं दूसरी जगह रोस्टर ड्यूटी चार्ट में लिखे नामों में से कर्मचारी उपस्थित ही नहीं थे।
विज्ञापन

हथीन उपमंडल के गांव घर्रोट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण किया। टीम को यहां अनियमितताएं मिलीं।
प्रधानाचार्य द्वारा दैनिक हाजिरी में आगमन व प्रस्थान के कॉलम में कोई समय अंकित नहीं किया गया था। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य द्वारा औचक निरीक्षण टीम को निरीक्षण के समय जो रोस्टर ड्यूटी चार्ट उपलब्ध कराया गया, उसके अनुसार कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित नहीं थे। प्रधानाचार्य द्वारा गलत तरीके से दैनिक हाजिरी रजिस्टर में उनका वर्क फ्रॉम होम अंकित था, जोकि अनियमितताओं को दर्शाता है। उक्त जानकारी देते हुए छापामार टीम के सदस्य जोगेंद्र चौहान ने बताया कि इसके अलावा गांव कानौली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया गया।
जहां पर तीन अध्यापक कोविड-19 महामारी के लिए स्थापित किए गए क्वारंटीन सेंटर में सोते हुए पाए गए। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिंडकौला में सभी अध्यापक अपनी-अपनी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में जिला उपायुक्त पलवल एवं खंड शिक्षा अधिकारी हथीन को लिखित रूप में अवगत करा दिया गया है। औचक निरीक्षण टीम का नेतृत्व हथीन के नायब तहसीलदार कुलवंत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें