फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन बदमाश धरे

विज्ञापन
पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाश धरे
विज्ञापन

पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने आगरा चौक के पास संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गहन पूछताछ के लिए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि एएसआई यासीर खान को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की अपाचे बाइक पर तीन युवक अवैध हथियार सहित घूम रहे हैं। जो किसी लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और थोड़ी देर में आगरा चौक स्थित टी प्वाइंट प्रेम डेरी वाली गली से होते हुए गुजरेंगे। सूचना मिलते ही टीम गठित की गई जिसमें सिपाही संदीप, नरेंद्र सिंह, राजू व सरकारी गाड़ी चालक देवीलाल को शामिल किया गया। टीम ने नाकाबंदी शुरू कर दी जिसके 15 मिनट बाद सफेद रंग की अपाचे बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। जो पुलिस को देख वापस भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उपकार निवासी गांव अल्लीका, विकास निवासी गांव मिल्क गन्नीकी व गौरव निवासी गांव धतीर बताया। पुलिस ने आरोपी उपकार के कब्जे से एक पिस्तौल, एक कट्टा, दस कारतूस, विकास के कब्जे से दो कट्टा, चार जिंदा व दो खाली कारतूस, गौरव के कब्जे से एक कट्टा व दो कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें