फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: त्योहारों पर जिले में लगाए गए 28 विशेष नाके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। जिले में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज को लेकर जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहरभर में 28 विशेष नाके लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग के निर्देश पर पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। बाजारों, सर्राफा दुकानों, बैंकों और एटीएम के आसपास सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। महिला पुलिस और दुर्गा शक्ति की टीमें भी गश्त करेंगी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एसपी ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना डायल 112 पर देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें