पलवल। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले तीन दिनों में एक बार फिर से बढ़ने लगी है। जिले में शनिवार को 28 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 43 लोग ठीक हो गए। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 55 है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया जिले में जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10453 हो चुकी है, इनमें से 10251 लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन करना जरूरी हैे। बचाव के उपायों को अपनाएं तथा घबराएं नहीं। स्वयं की तथा परिवारजनों की व अन्य लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत बाहर जाते समय मास्क अवश्य पहनें और दिन में कई बार साबुन व सैनिटाइजर से हाथों को अच्छी प्रकार से धोएं। छींकते व खांसते समय नाक व मुंह ढकें। उन्होंने कहा बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ है तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। संवाद