संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक सीमा शर्मा ने बताया कि सितंबर में सभी पात्र एएवाई/बीपीएल ऑनलाइन राशन कार्ड धारकों को पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गेहूं एवं चीनी का वितरण किया जाएगा। अक्टूबर में एएवाई कार्ड धारकों को 28 किलोग्राम गेहूं और 7 किलोग्राम बाजरा प्रति यूनिट, जबकि बीपीएल कार्ड धारकों को 4 किलोग्राम गेहूं व एक किलोग्राम बाजरा प्रति यूनिट दिया जाएगा। इसके साथ ही दोनों श्रेणियों के पात्र कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में 1 किलोग्राम चीनी प्रति यूनिट मिलेगी। बाजरा की खरीद होने के बाद अक्टूबर में इसका वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राशन वितरण में परेशानी या शिकायत होने पर जिला कंट्रोल रूम 01267-274615 अथवा स्टेट हेल्पलाइन 1800-180-2087 पर संपर्क किया जा सकता है। नूंह-तावडू के लिए 8930267959 तथा फिरोजपुर झिरका-पुन्हाना-पिनगवां के लिए 9033560000 पर संपर्क किया जा सकता है।