28 ने दी कोरोना को मात, 16 नए मरीज मिले
पलवल। जिले में रविवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं, जबकि 28 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए। अब कुल संख्या 1480 हो गई है। वहीं ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 1385 हो गई है। अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 32387 लोग आ चुके हैं। इनमें से 18147 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है तथा अब भी 14240 लोग सर्विलांस पर है। पलवल आइसोलेशन वार्ड में 27 व्यक्ति भर्ती है। कुल 85 लोगों का उपचार चल रहा है। जिले में 543 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 32573 नमूनों में से 30550 की रिपोर्ट निगेटिव है। संवाद