फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात केंद्रों पर 270 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कोवाक्सिन का टीका लगाने के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रयासों व तैयारियों के साथ जुटा हुआ है, वहीं लोग इसे अभी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिले में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सात केंद्रों पर कोवाक्सिन का टीका लगाया गया। हालांकि इस दौरान 383 लोगों को लगाने का लक्ष्य था, लेकिन 113 लोग केंद्रों पर नहीं पहुंचे। वहीं 270 लोगों ने टीकाकरण करवाया।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना टीकाकरण के लिए 9 केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि पहले दिन पांच केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। लेकिन सोमवार को सल्लागढ़ पीएचसी, कृष्णा कालोनी पीएचसी, अमरपुर व सिहौल पीएचसी में भी कोरोना टीका लगाया गया। हालांकि नौ में से 7 केंद्रों पर ही सोमवार को टीका लगाया गया। जिनमें सल्लागढ़ पीएचसी पर 30, कृष्णा कालोनी पीएचसी पर 30, अमरपुर पीएचसी पर 100, सिहौल में 80, हथीन में 50, होडल में 20 व अलावलपुर में 73 लोगों को टीका लगाया जाना था। लेकिन सल्लागढ़ केंद्र पर 24, कृष्णा कालोनी केंद्र पर 17, अमरपुर में 93, सिहौल में 55, हथीन में 24, होडल में 15 व अलावलपुर में 42 लोगों को टीके लगाए गए। जो लोग नहीं पहुंचे उनको मैसेज के द्वारा आगे के लिए तारीख दे दी गई है।
सीएमओ की निगरानी में हुआ टीकाकरण
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह सभी सातों केंद्रों पर पूरी निगरानी रखे हुए थे। जहां कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा था। वे केंद्र प्रभारियों व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश मलिक से पल-पल की खबर लेते रहे। इतना ही नहीं एक-दो केंद्रों पर उन्होंने स्वयं भी जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वर्जन-
सोमवार को सात केंद्रों पर टीकाकरण किया गया है। अब पोर्टल के हिसाब से टीका लगाया जाएगा। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को यह भी समझाया जा रहा है कि उससे कोई नुकसान नहीं है। - डॉ. योगेश मलिक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व टीकाकरण अभियान के प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें