फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 250 पेंशनभोगियों ने जमा किया डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अब बैंक या सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे डिजिटल माध्यम से यह काम आसानी से किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से उत्तर रेलवे मुख्यालय और दिल्ली मंडल ने मिलकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 5.0 के तहत बुधवार को नई दिल्ली में मेगा कैंप आयोजित किया। शिविर में 250 से अधिक पेंशनभोगियों ने पंजीकरण कराया और चेहरे की पहचान (फेस ऑथेंटिकेशन) तकनीक के जरिए जीवन प्रमाण ऐप पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किया। मौके पर ही 58 प्रमाण पत्र बनाए गए। कार्यक्रम में पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा और उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे व बैंक अधिकारियों ने ऐप के उपयोग की जानकारी दी। आधार सत्यापन और बदलाव के लिए यूआईडीएआई की टीम तथा पेंशनभोगियों के लिए स्वास्थ्य शिविर की सुविधा भी उपलब्ध रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें