फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्रतिबंधित कफ सिरप की 24 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसएनसीबी फरीदाबाद की टीम ने की कार्रवाई, मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। सिंगार गांव में प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री की सूचना पर एचएसएनसीबी फरीदाबाद की टीम ने छापेमारी कर 24 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरामद बोतलों की कुल कीमत 4800 रुपये बताई गई है।
बिछोर पुलिस के अनुसार, 26 अक्तूबर को एचएसएनसीबी फरीदाबाद की टीम को सूचना मिली थी कि सिंगार गांव में तैयब हुसैन के मकान के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित कफ सिरप बेच रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर तलाशी ली। इस दौरान एक मकान के पीछे रखी कफ सिरप की बोतलें बरामद हुईं। मौके पर कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को कुल 24 बोतलें मिलीं। पुलिस के अनुसार, बरामद सिरप में कोडीन होने के कारण इसे प्रतिबंधित श्रेणी में माना गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी जसवीर का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित सिरप किसका था और इसे वहां किस उद्देश्य से रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें