फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय छात्रा की मौत
विज्ञापन

पलवल। किठवाड़ी पुल के पास रेलवे ट्रैक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान मोहन नगर निवासी 23 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। जीआरपी चौकी प्रभारी एसएसआई भीम सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे उन्हें स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि किठवाड़ी पुल के पास 23 वर्षीय युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार मनीषा पलवल में एक इंस्टच्यूट में पढ़ाई करती थी और शाम के करीब सात बजे इंस्टच्यूट से पढ़ाई करके घर वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें