जिले में 23 और लोग संक्रमित, 33 स्वस्थ
पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में शनिवार को 23 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि 33 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2683 हो गई है। इनमें 2565 ठीक हो गए है। वहीं कोरोना से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि सर्विलांस पर जिले में 52599 लोग आ चुके हैं। इनमें से 36113 लोगों की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है तथा 16,486 अब भी सर्विलांस पर हैं। 10 व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। जिले में 1056 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में 52860 सैंपल में से 49232 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। संवाद