फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: एक्टिवा सवार से लूटे 22 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में झाड़सा फ्लाईओवर के पास 19 जुलाई को एक्टिवा सवार से बदमाश ने 22 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-40 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पटेल नगर निवासी दिनदयाल सैनी ने बताया कि झाड़सा फ्लाईओवर पार करने के बाद एक युवक ने उनको रोका। उसने दिनदयाल सैनी पर हाथ तोड़ने का आरोप लगाया, जबकि एक्टिवा उससे टकराई भी नहीं थी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़ित के पैर पकड़ लिए व उनकी जेब से 22 हलार रुपये निकाल लिए। लूट के बाद आरोपी अपनी एक्टिवा पर बैठकर भाग गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें