पिनगवां। रेहपुआ गांव में बुधवार को बिजली का करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंसार (22) पुत्र कल्लू निवासी रेहपुआ के रूप में हुई है। अंसार गांव की एक पनीर डेरी पर मजदूरी करता था। बुधवार को वह डेरी में सफाई करता था। इसी दौरान उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रेहपुआ गांव में एक युवक की बिजली का करंट लगने से मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल, मांडीखेड़ा भेज दिया। संवाद