फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर ठगे 22 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। लोन दिलाने के नाम पर रिश्तेदार व सीए ने मिलकर स्कूल संचालक से 22 लाख रुपये ठग लिए और इकरारनामा कराकर अपने पास रख लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अनूप, प्रदीप महापात्रा व सुखवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फूल विहार निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह संत ज्ञानेश्वर स्कूल का चेयरमैन था। पीड़ित को जब पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने स्कूल के नाम पर बैंक से लोन लेने के लिए सीए से कागजात मांगे। जिस पर उसकी चचेरी बहन का बेटा अनूप, जो सीए के पास काम करता है, उसने लोन दिलाने की बात कही। उसने दोस्त सुखवानी की जान-पहचान होने की बात कही। कुछ दिन बाद प्रदीप महापात्रा का फोन आया कि सिडिकेट दिल्ली जोनल ब्रांच से 9 करोड़ का लोन करा रहे हैं। 6 प्रतिशत यानी 54 लाख रुपये पहले जमा कराने होंगे। उसने 22 लाख रुपये नकद व कुछ चैक हस्ताक्षर कर अनूप को दे दिए और उन्होंने एक इकरारनामा करा लिया। जब लोन पास नहीं हुआ, तो चेक व इकरारनाम वापस मांगा, जिस पर कहा कि वो गुम हो गए है। लेकिन जब उसके पास कोर्ट से दो चेकों के संबंध में नोटिस आया तो उसे ठगी का पता चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें