फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 21.74 किलोग्राम गांजा बरामद, दो युवक धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के आधार पर एक कार से किया बरामद, करीब 6.50 लाख है कीमत
विज्ञापन

होडल। क्राइम ब्रांच पलवल ने एक कार से 6.50 लाख रुपये कीमत का 21.74 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी दीपक ने बताया कि एएसआई वीरपाल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि औरंगाबाद जीटी रोड पर एक सफेद कार में दो व्यक्ति बैठे हैं, जिनके पास गांजा है। पुलिस टीम ने दबिश देकर सुनील कुमार व कालिचरण निवासी गांव गाजीपुर को मौके पर काबू किया। नोडल अधिकारी नीरज कुमार की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें दो कट्टों में गांजा मिला। पूछताछ और कोर्ट में कलमबद्ध बयानों में दोनों की संलिप्तता साबित नहीं हुई। पुलिस ने गाड़ी और गांजा कब्जे में लेकर थाना मुंडकटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। असली तस्करों की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें