भाईचारा बढ़ाता है होली का पर्व: भड़ाना
होडल। पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि आपसी प्रेम और भाई चारे को बढ़ाने के लिए होली का पर्व मनाया जाता है। हम सभी को अपने गिले शिकवे दूर कर सादगी के साथ त्योहार को मनाना चाहिए। गोविंदम पैलेस में पत्रकार संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विष्णु गौड़ ने किया। पूर्व सिंचाई मंत्री हर्ष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान हर्ष कुमार, क्षेत्रीय विधायक उदयभान, पूर्व विधायक रामरतन, जगदीश नायर, पवन अग्रवाल, राजकुमार रावत, मोनू कालडा, सुरेंद्र सौरोत, नारायण सिंह पप्पू, डीएसपी सुनील कादयान ने फूलों और गुलाल के साथ होली खेली। इसके अलावा गढ़ी रोड स्थित भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में परशुराम भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता राम दत्त गौतम ने की। संचालन समिति के प्रधान बिजेंद्र वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगमोहन गोयल, शिवदत्त वशिष्ट, बृजेश शर्मा, गिल्लो पंडित, बद्रीप्रसाद शास्त्री, मा. निरंजन लाल, बिज्जी पंडित, ओमप्रकाश स्वामी, महेश कौशिक, रिंकू, सुरेंद्र वशिष्ट समेत अन्य मौजूद रहे।