फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी से लूटा शराब से लदा कैंटर बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी से लूटा शराब से लदा कैंटर बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

- कैंटर में लदी थी शराब की 400 पेटियां, उटावड पुलिस ने किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। गुरुग्राम जिले के पटौदी-रेवाड़ी रोड से शुक्रवार देर रात लूटे गए अंग्रेजी शराब से लदे कैंटर को उटावड पुलिस चौकी ने नाकाबंदी कर उटावड से बरामद कर लिया है। इस मामले में एक लुटेरा भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तार लुटेरे से एक कट्टा बरामद हुआ है। कैंटर से बरामद लगभग 400 पेटी शराब की कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

उटावड पुलिस चौकी प्रभारी भरत पाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब से लदा एक कैंटर गुरुग्राम जिले में पटौदी के पास से बदमाशों द्वारा लूटा गया है। इसी आधार पर नाकाबंदी की गई और कैंटर को बरामद कर लिया गया। कैंटर लूट में शामिल गांव सिरहौली जिला नूंह निवासी अलीजान को पुलिस ने पकड़ लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि उसके तीन साथी फरार हो गए। जिनके नाम पता चल गए हैं। उन्हें भी गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। कैंटर लूट का यह मामला भिवानी निवासी कैंटर ड्राईवर नरेंद्र ने गुरुग्राम जिले में दर्ज कराया था। इसमें उसने बताया कि वह पटौदी-रेवाड़ी रोड से गुजर रहा था कि बदमाशों ने हथियारों का डर दिखाकर कैंटर को लूट लिया। कैंटर में लदी शराब एल-1 गोदाम की है। जिसकी कीमत 12 लाख रूपये बताई गयी है और गुरुग्राम से रेवाड़ी ले जाई जा रही थी। इस मामले में बहीन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें