फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीघोट गांव में दो युवकों को गोली मारी, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन दो युवकों पर चलाई गोली, एक की मौत
विज्ञापन

- पलवल के गांव दीघोट का मामला
-पुलिस ने दो नामजद समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
पलवल। गांव दीघोट में रविवार को कार सवार करीब आधा दर्जन लोगों ने दुकान पर बैठे दो भाईयों पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालात अभी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामला रंजिशन बताया जा रहा है।
गांव दीघोट निवासी सुनील व उसका चचेरा भाई पवन अपने एक दोस्त के साथ रविवार की सुबह बस अड्डा पर स्थित दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान एक कार आकर रुकी और उसमें से चार-पांच लोग नीचे उतरे तथा सुनील को गोली मार दी। गोली लगने से सुनील जमीन पर गिर पड़ा। यह देख जब दूसरा भाई पवन गोली चलाने वाले आरोपी को पकड़ने के भागा तो उसने पवन पर भी गोली चला दी। इसके बाद आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। उधर गोली चलने की आवाज सुनकर वहां लोग एकत्रित हो गए, परंतु जब तक आरोपी फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही सुनील व पवन के परिजन भी वहां आ गए तथा आनन-फानन में जल्द ही उन्हें फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जैसे ही वे अस्पताल में पहुंचे तो डाक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने वारदात स्थल का मौका मुुआयना किया तथा तुरंत ही फरीदाबाद अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पवन के बयान लिए। पवन ने बयान में जसवीर व दिनेश नामक के साथ छह-सात अन्य युवकों के आने की बात कही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इसे रंजिशन गोली चलाने का मामला मान रही है। आरोपी जसवीर पर पहले भी रंगदारी मांगने, लूटपाट व हत्या के मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें