फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा व उत्थन के लिए किए जा रहे हैं अनेको कार्य: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
‘हरियाणा की बेटियों ने बनाई अंतरराष्ट्रीय पहचान’
विज्ञापन

- महिला सशक्तिकरण मैराथन दौड़ का होडल में मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
- 12 अक्टूबर को ग्वालियर से शुरू हुई थी दौड़
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व उनके उत्थान के लिए अनेक कार्य किए हैं। सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवनस्तर में सुधार आया है तथा उनकी शिक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। मुख्यमंत्री सोमवार को होडल में करमन बॉर्डर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा राजमाता विजय राजे सिंधिया के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सशक्तिकरण मैराथन दौड़ के हरियाणा में आगमन पर स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। यह मैराथन 12 अक्टूबर को ग्वालियर, मध्यप्रदेश से शुरू हुई थी, जिसके बाद यह राजस्थान व उत्तर प्रदेश होती हुई हरियाणा पहुंची।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से जो मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है, वह खुद में प्रेरणादायक व सराहनीय कदम है। राजमाता विजय राजे सिंधिया ने आजीवन समाज की सेवा की तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का कार्य किया। उनका पूरा जीवन दूसरों को प्रभावित करने वाला रहा। उन्होंने ऐशोआराम का जीवन त्याग कर लोकहित में अनेक कार्य किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माता का स्थान पूजनीय है, इसलिए हम नवरात्रों के पावन अवसर पर नौ दिन तक मातृ वंदना करते हैं। मां अनेक पीड़ा सहते हुए हमारा पालन पोषण करती है तथा परिवार के लिए जो समर्पण मां का होता है, वह अन्य किसी सदस्य का नहीं होता। बताया कि हरियाणा की बेटियों ने खेल, कला, शिक्षा, सेना व अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ही प्रत्येक जिला में महिला थाने खोले हैं। पहले हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या बहुत कम थी, जिसे सरकार ने लगातार बढ़ाया है। सरकार का प्रयास है कि हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या 20 प्रतिशत तक बढ़ाई जाए, ताकि प्रदेश की महिला की सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित हो सके। हरियाणा सरकार ने अब ऐसा कानून बना दिया कि अगर 12 वर्ष आयु तक की बच्ची के साथ रेप जैसी घटना होती है तो दोषी के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया गया है।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राहटकर ने कहा कि राजमाता विजय राजे सिंधिया का जीवन महिलाओं व समाज के कल्याण को समर्पित रहा है। उनकी सोच थी कि जब तक महिलाओं को विकास नहीं होगा तब तक परिवार, देश व समाज का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई, जिसमें घर-घर शौचालय बनवाना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व उज्जवला योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व सांसद व भाजपा की राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष निर्मल बैरागी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मंत्री लक्ष्मी नारायण, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, विधायक सीमा त्रिखा, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला, पूर्व विधायक राम रातन जिला भारद्वाज व पवन अग्रवाल मंच पर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें