फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मुख्य पाइपलाइन से 210 अवैध कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। रेनीवेल पेयजल परियोजना के मुख्य बूस्टिंग स्टेशन से रूपडाका जाने वाली मुख्य पाइपलाइन से जन स्वास्थ्य विभाग ने 210 अवैध कनेक्शन काटे। विभाग के जूनियर इंजीनियर गुरमेज सिंह ने स्टाफ के साथ यह कार्रवाई की। मुख्य पाइपलाइन में लोगों ने अवैध रूप से खेत की सिंचाई के लिए अवैध कनेक्शन किए हुए थे, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर स्वच्छ पेयजल का दुरुपयोग हो रहा था। प्रमुख अभियन्ता के निर्देशों पर विभाग ने अवैध कनेक्शन काटने का अभियान चलाया हुआ है। गुरमेज सिंह ने बताया कि अभी भी मुख्य पाइपलाइन में 150 अवैध कनेक्शन हैं। इनको भी शीघ्र ही काट दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें