फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घरोट गांव के 21 वर्षीय विजय सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

Mon, 15 Sep 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। उपमंडल के गांव घरोट निवासी 21 वर्षीय युवा विजय सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में कमीशन हासिल किया है। अपनी अकादमी में उम्र के सबसे छोटे उम्मीदवार रहे विजय सिंह के चयन पर गांव घरोट में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विजय सिंह के पिता बच्चू सिंह भी भारतीय सेना से ऑनरेरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति मिलने के बाद उनके चाचा मास्टर अमित कुमार ने बताया कि विजय बचपन से ही सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचपन के सपनों से लेकर कंधों पर सितारे पहनने तक की यह यात्रा सुखद अनुभवों से भरी रही है।
विज्ञापन

विजय सिंह के चयन पर गांव के सरपंच बलबीर, पूर्व सरपंच योगेश, मेहरचंद, आजाद मेंबर, वीरेंद्र सिंह आदि ने खुशी और गर्व व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें