फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: भाजपा के 21 पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। भारतीय जनता पार्टी ने जिले की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जिलाध्यक्ष विपिन बैसला ने 21 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इस टीम में 6 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें दिनेश भाटी, राकेश चौहान, प्रवीन ग्रोवर, ईश्वर सिंह, महेश जाखड़ और नरेंद्र नंबरदार शामिल हैं।
विज्ञापन


महामंत्री के पद पर दिनेश कौशिक और जयराम प्रजापति की नियुक्ति की गई है। सचिव पद पर एकता चौधरी, बिंदु ढ़कोलिया, रेखा, भारती, ममता भारद्वाज और दीपक तोमर को जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष सोहन गुप्ता, कार्यालय सचिव तारा चंद बघेल, प्रवक्ता प्रेम सिंह राठौर बनाए गए हैं।

आईटी प्रमुख मोनू शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख हरदेव पाठक और मीडिया प्रमुख सागर चौहान को नियुक्त किया गया हैं। मन की बात प्रमुख की जिम्मेदारी गौरव बैसला को सौंपी गई है। ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें