पलवल। जिले में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी 205 नए संक्रमित मिले। वहीं, 329 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। पलवल में अब कोरोना मरीजों की संख्या 9491 हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 8626 हो गई है। पलवल में फिलहाल कोरोना के एक्टिव मरीज 754 हैं। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई। पलवल में शुक्रवार को 12012 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 18 से 44 साल की उम्र के 815 लोगों को टीका लगाया गया। 60 साल से अधिक आयु के 34 लोगों को और 45 साल से अधिक आयु के 11163 लोगों को टीका लगाया गया।