रूपड़ाका में एक घर से बीफ बरामद
हथीन। हथीन क्षेत्र के गांव रूपड़ाका में पुलिस ने एक घरा से 42 किलो बीफ बरामद किया है। गांव निवासी आमीन अपने घर से ही बीफ की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। इंचार्ज जान मोहम्मद ने बताया कि पुलिस ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए जाती है तो गांव के ही लोग उनका साथ देते हैं इसके कारण पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम हो जाती है। पुलिस ने 1 महीने में लगभग 362 किलो गोमांस जलालपुर ,उटावड़ ,मालूका रूपड़ाका गांव से बरामद किया है। पुलिस ने गांव रूपड़ाका निवासी आमीन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।