फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल: आयुर्वेद दवा लेने वाले मरीज भटकते रहे, पर कोई नहीं आया दवा देने

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों इंतजार कर भी नहीं मिलती दवाइयां
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल का हाल : आयुर्वेद दवा काउंटर पर लगा रहता है ताला, मरीज परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों को आए दिन इलाज के लिए धक्के खाने पड़ते हैं। चिकित्सक अगर मिल भी जाएं तो उनकी लिखी दवाइयां लेने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं लेकिन दवाइयां नहीं मिलतीं। सोमवार को भी ऐसा ही नजारा नागरिक अस्पताल में देखने को मिला, जहां आयुर्वेद के दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगी थी लेकिन दवा देने वाला कोई नहीं था। जिस कारण कई घंटे इंतजार के बाद मरीजों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
पलवल जिले में आयुर्वेद का उपचार कराने वाले मरीजों की काफी संख्या है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और सरकार द्वारा जिला नागरिक अस्पताल में अलग से आयुर्वेद का विभाग बनाया हुआ है। वहां आयुर्वेद के चिकित्सकों के साथ-साथ अन्य सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई हुई हैं। दवा का काउंटर भी पूरी तरह से अलग है। रोजाना की तरह मरीज आयुर्वेद चिकित्सक से जांच कराने के बाद जब दवा काउंटर पर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। उन्हें बताया गया कि थोड़ी देर में काउंटर खुल जाएगा। इस कारण मरीज लाइन लगाकर खड़े हो गए, लेकिन तीन घंटे इंतजार के बाद भी जब कोई दवा देने के लिए नहीं आया तो मरीजों ने वहां से जाना ही उचित समझा।
विज्ञापन


मुझे एलर्जी है तथा मैं सुबह नौ बजे का आया हुआ हूं। चिकित्सक से दिखाए दो घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन दवा देने वाला कोई नहीं है। इस अस्पताल में आए दिन ऐसा ही होता है। इस बारे में शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं देता है। राहुल, निवासी शेखपुरा मोहल्ला

सुबह नौ बजे से ही दवा के इंतजार में खड़ा हूं। ढाई घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन दवा देने वाला कोई नहीं है। इस बारे में जब चिकित्सकों से बात की तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मरीजों को देखते हुए दवा काउंटर पर समय पर दवा देने वाले कर्मचारियों को होना चाहिए। - दानिश
विज्ञापन


इस बारे में जानकारी लेंगे तथा प्रयास किया जाएगा कि मरीजों को कोई दिक्कत न हो। आयुर्वेद के चिकित्सकों के अलावा मेडिकल स्टोर पर भी समय पर कर्मचारियों को बैठने के निर्देश दिए जाएंगे। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। - डा. प्रदीप शर्मा, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें