फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी को रुकवाकर लूटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधेरे में पुलिस पर तानी पिस्तौल, धरा
विज्ञापन

हथीन। औद्योगिक क्षेत्र में लूट की साजिश रचते नाबालिग को एक कट्टे के साथ पकड़ा गया है। जबकि उसका बालिग साथी फरार हो गया। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी प्रीतम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र में अंधेरे में दो लोग लूट की साजिश रच रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस स्टाफ के साथ सरकारी गाड़ी लेकर उसकी नीली बत्ती बंद करके रेड की गई। तो दो लोग सामने आकर गाड़ी को रुकवाने लगे। गाड़ी रुकते ही दोनों आरोपियों ने कट्टा तान दिया। जैसे ही पुलिस के एएसआई ने खिड़की खोलकर गाड़ी की लाइट जलाई तो दोनों आरोपी पुलिस को देखकर वहां से भागने लगे। दोनों का पीछा किया तो एक युवक अंधेरे का फायदा उठा मौके से फरार हो गया। एक को काबू कर तलाशी ली गई तो उसके पास से लोडेड कट्टा मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दसवीं कक्षा का छात्र है। वह नाबालिग है और सेंट जॉन कॉलोनी में रहता है। जबकि फरार आरोपी सौरव हुडीथल का निवासी है। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट एवं लूट की साजिश की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें