चेयरमैन समेत चार पार्षदों को किया तलब
हथीन। स्टेट इलेक्शन कमीशन के द्वारा नियुक्त जांच अधिकारी आरसी शर्मा ने नगरपालिका के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर दो के पार्षद सुमित कुमार, तीन के पार्षद एवं चेयरमैन सुमित कुमार की माता राजबाला, छह की पार्षद सविता रानी एवं वार्ड नंबर नौ की पार्षद सीमा को एमसी एक्ट अंडर सेक्शन 13(1) के तहत नोटिस जारी किया है। चारों को निर्वाचन सदन पंचकूला में 29 अक्तूबर को अपने पक्ष में दस्तावेजों को पेश करने के लिए कहा गया है। इस बारे में स्टेट इलेक्शन कमीशन के सहायक आयुक्त, जिला उपायुक्त पलवल एवं शिकायतकर्ताओं मंगल सिंह, सतवीर, चांदनी सिंगला एवं अनीता को भी बुलाया गया है। उल्लेखनीय है शिकायतकर्ताओं ने उक्त चारों के चुनाव को इलेक्शन कमीशन में चुनौती दी हुई है।