फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने अवैध रूप से चल रही आठ बसों को पकड़ा, 36900 रुपये जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग ने बिना परमिट चल रही आठ बसों पर की कार्रवाई
विज्ञापन

-बल्लभगढ़-आगरा रूट पर पकड़ा, 36900 रुपये लगाया गया जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले में बिना परमिट के चल रही अवैध निजी बसों पर अब सरकार द्वारा शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। बार-बार मिल रही शिकायतों को देखते हुए परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा आरटीए को दिए गए कार्रवाई के आदेश पर भी कुछ न होने पर अब सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। शनिवार को अवैध रूप से चल रहीं आठ बसों को पकड़ा गया। उन पर 36900 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम ने शनिवार को देर शाम अवैध बसों को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की। पहले भी लोगों द्वारा सीएम विंडो पर शिकायत करने के बाद सीएम फ्लाइंग ने दो बार करीब 18 बसों के खिलाफ कार्रवाई की थी। सीएम फ्लाइंग के एसपी राजकुमार ने बताया कि बल्लभगढ़ से आगरा रूट पर चल रहीं बिना परमिट की आठ बसों को पकड़ा गया है। ये बसें काफी दिनों से चल रहीं थीं, लेकिन इनके पास रूटों पर चलने के लिए विभाग की तरफ से कोई कागजात या परमिट नहीं मिले। हालांकि विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि यह कार्रवाई केवल मुख्यमंत्री के होडल आगमन को देखते हुए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें