फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों को दी एचआइवी के बारे में जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों को दी एचआईवी के बारे में जानकारी
विज्ञापन

पलवल। गदपुरी के युवा राष्ट्रीय परिसर में बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में फरीदाबाद ब्लॉक के शिक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर शिक्षकों को एचआईवी व किशोरावस्था के दौरान किशोरों के सामने आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार ने बताया कि आधुनिक समय में किशोरों के सामने अनेक प्रकार की समस्याएं पैदा हो रही हैं। जिनका निराकरण किया जाना बहुत जरूरी है। किशोरावस्था के दौरान किशोरों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान उनके शिक्षक भली प्रकार से कर सकते हैं। मुख्य प्रशिक्षक रहमदीन और भारत भूषण ने शिक्षकों को एचआईवी वायरस और उससे बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में किशोर नशे के आदि हो जाते हैं, वह अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें नशे से बचाएं। इस मौके पर डीओसी सरोजबाला, सिद्घार्थ मोहंती, सुभाष, युसूफ, धनराज, देशराज, मेहरबान, मच्छिन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें