फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के इंतजार में खडे युवक से लूटे एक लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वाहन के इंतजार में खडे़ युवक से एक लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। शहर में एक बार फिर लुटेरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग बाबरी मोड़ के निकट वाहन के इंतजाम में खडे़ एक व्यक्ति को मथुरा की तरफ से आ रही एक गाड़ी में सवार कुछ अज्ञात युवकों ने बंदूक की नोंक पर जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उसकी जेब में रखे एक लाख रुपये लूटकर गांव बंचारी के निकट सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में सीसीवी फुटेज खंगालने में जुट गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह बाबरी मोड़ के समीम गुरुनानक इंजीनियरिंग वर्कस के नाम से दुकान चलाने वाले तरसेम अपनी दुकान का सामान लेने के लिए घर से फरीदाबाद जाने के लिए बाबरी मोड़ पर बस के इंतजार में खड़ा था। उसी समय मथुरा की तरफ से एक डस्टर गाड़ी वहां पहुंची और गाड़ी में सवार युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने तरसेम को बुलाया और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। शिकायत में बताया कि थोड़ी दूर चलते ही युवकों ने उससे मारपीट कर एक लाख रुपये की नगदी लूट ली और गांव बंचारी के पास गाड़ी से धक्का देकर फरार हो गए। शिकायत में बताया कि लूट करने वाले युवक उसके मोबाइल की बैटरी भी निकालकर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें