फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विकास रीबड़ बने श्रेष्ठ योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विकास रीबड़ बने श्रेष्ठ योगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। महर्षि पतंजलि योग संस्थान एवं जिला योग एसोसिएशन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को गांव राखौता में क्षेत्रीय प्रतिभा खोजो योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकास रीबड़ को श्रेष्ठ योगी का खिताब दिया गया, जबकि रिंकू को उपविजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के आठ से 12 वर्ष आयु वर्ग में सुमित कुमार प्रथम, जतिन द्वितीय, दीपेंद्र व बृजेश तृतीय, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में रचित व रमन प्रथम, लोकेश द्वितीय, क्षितिज व करन तृतीय, 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में विकास रीबड़ प्रथम, अंकित जैनपुर द्वितीय, हरीश महेशपुर व गुलशन अल्लीका तृतीय, 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग में अनूप डागर नौरंगाबाद प्रथम, विष्णु खोखियाका द्वितीय, राहुल नंगली तृतीय, 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग में अनुज कुमार रजोलका प्रथम, पंकज कुमार द्वितीय, सागर राखौता तृतीय, 20 से 24 वर्ष आयु वर्ग में रिंकू मंडकौला प्रथम, देवेंद्र हथीन द्वितीय, मोहित व मंजीत तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कुशल, हरवीर कुंडू, कुंवरपाल डागर, अमित घर्रोंट व कपिल भड़ाना ने निभाई। अध्यक्षता श्यामवीर पूनिया ने की तथा संयोजन रमेशचंद पूनिया ने किया। संस्थान के अध्यक्ष गुरमेश सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें