फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन की हसनपुर ब्लाक की कार्यकर्ताओं ने विश्रामगृह में धरना दिया। धरना ब्लाक प्रधान विमलेश फौजदार की अध्यक्षता में किया गया। संचालन ब्लाक सचिव मंजू शर्मा ने किया। सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल भाटी, भागीरथ बेनीवाल, आंगनबाड़ी की जिला प्रधान उर्मिला रावत ने कहा कि हसनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छह माह से वेतन नहीं मिला है तथा 27 महीने से ईंधन का खर्चा नहीं मिला है। इतना ही नहीं 2006 से आज तक केंद्रों का किराया भी नहीं मिला है। 2016 में किए गए सर्वे तथा वर्दी की राशि भी आज तक नहीं मिली है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एक अगस्त तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो दो अगस्त से धरना, प्रदर्शन, हड़ताल शुरू कर दी जाएंगी। धरना को नूतन, ओमवती, मंजू शर्मा, कांता देवी, सुमन देवी, आशा वर्कर की नेता पुष्पा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें