संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। पलवल जिले से 200 हाजियों का चयन हजयात्रा के लिए किया गया है। प्रदेश हज कमेटी ने हज यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हज प्रबंध से जुड़े इब्राहिम पचानका ने बताया कि हरियाणा से कुल 2,223 हज यात्रियों का चयन किया गया है। हरियाणा हज कमेटी के पूर्व अधीक्षक मोहम्मद जकरिया ने बताया कि चयमित सभी हज यात्रियों को दस अगस्त तक अग्रिम धनराशि के रूप में एक लाख 52 हजार 300 रुपए प्रत्येक व्यक्ति को जमा कराने होंगे। अग्रिम धनराशि हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ऑनलाइन या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अथवा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में जमा कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि तक धनराशि जमा न होने पर हज सीट निरस्त की जा सकती है। अग्रिम धनराशि जमा करने के बाद हज आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी पर हस्ताक्षर कर, उस पर सफेद पृष्ठभूमि वाला रंगीन फोटो चिपकाकर ,शपथ पत्र ,कैंसिल चैक ,पास पोर्ट की फोटो प्रति,निर्धारित प्रारूप में चिकित्सा प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर हज कमेटी कार्यालय में जमा करने होंगे।