फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: केवल वेब के लिए परशुराम कॉलोनी में 20 झुग्गियां जलाईं, कबाड़ा में फेंका पेट्रोल बम

Tue, 01 Aug 2023 07:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
- झुग्गियों में आग लगने से जान का नुकसान नहीं, पर सारा सामान जलकर राख हुआ
विज्ञापन

- एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी अग्निशमन गाड़ियां


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सोमवार को नूंह में हुई हिंसक घटना से नाराज कुछ उपद्रवियों ने परशुराम कॉलोनी में पहुंचकर विशेष समुदाय की झुग्गियों में आग लगा दी। आग की लपटें उठना शुरू हुईं तो लोग बचाओ-बचाओ का शोर मचाते हुए भागने लगे। इसमें करीब 20 झुग्गियां जलकर राख हो गईं।जानकारी मिलते ही जिला पुलिस टीम एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की गाड़ियों के साथ पहुंच गई। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक उन झुग्गियों के साथ उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, कबाड़ की दुकान में पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने आगजनी की घटना के अलावा किठवाड़ी चौक तथा भाटिया कॉलोनी में जाकर एक समुदाय के लोगों के घरों पर पथराव भी किया।

मंगलवार सुबह नूंह की घटना से नाराज उपद्रवियों को पुलिस ने मीनार गेट पर तो एकत्रित होने से तो रोक लिया, लेकिन पुलिस उन्हें शहर में उपद्रव करने से नहीं रोक पाई। पुलिस को लगा कि अब लोग एकजुट नहीं हो पाएंगे और पुलिस शहर में मार्च करने तथा बाजारों को बंद कराने में जुट गई। उसी दौरान आपस में संपर्क कर सैकड़ों युवक सोहना रोड पर स्थित परशुराम काॅलोनी में पहुंच गए। वहां पहुंचते ही एक विशेष समुदाय की झुग्गियों में आग लगानी शुरू कर दी। आग लगते ही झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने बच्चों को गोद में उठाकर भागना शुरू कर दिया, उपद्रवी आग लगाने में लगे रहे।
विज्ञापन


पेट्रोल डालकर लगाई झुग्गियों में आग

उपद्रवी परशुराम काॅलोनी में हाथों में बोतल के अंदर पेट्रोल लेकर पहुंचे तथा वहां पहुंचते ही उन्होंने झुग्गियों पर पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। इसके बाद आग लगा दी। झुग्गियां देखते ही देखते तेज लपटों के साथ जलने लगीं।


पुलिस को देखते ही भागे उपद्रवी

आगजनी की घटना की जानकारी मिलने पर जैसे ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो वहां आग लगाने वाले उपद्रवियों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उपद्रवी वहां से बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने तुरंत फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलाकर आग पर काबू पाया।

पुलिस यहां उलझी रही, उपद्रवियों ने जलाया कबाड़ा
परशुराम कॉलोनी में जलाई गईं झुग्गियों में आग बुझाने और स्थिति को काबू करने में पुलिस उलझी रही, वहीं उपद्रवियों ने दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित कल्याण एंक्लेव में सड़क किनारे स्थित एक कबाड़ा पर जाकर आग लगा दी। उपद्रवियों ने वहां जाकर पहले माचिस से आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर दो बाइकों पर चार युवकों ने पहुंचकर पेट्रोल बम फेंककर कबाड़ा पर आग लगा दी। कबाड़ा मालिक संजय काॅलोनी निवासी आबू तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने वहां से भागकर जान बचाई। बाद में फायर बिग्रेड और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी जब तक कबाड़ जलकर राख हो गया।



दो जगह जाकर किए पथराव
इतना ही नहीं उपद्रवियों ने आगजनी की घटना के अलावा किठवाड़ी चौक तथा भाटिया कॉलोनी में जाकर पथराव किया। वहां रह रहे एक समुदाय विशेष के लोगों पर पथराव करने के बाद स्थिति बिगड़ने लगी, लेकिन पुलिस बल ने मौके पर जाकर स्थिति पर काबू पाया। बाद में पुलिस वहां गश्त कर लोगों को घरों के अंंदर रहने के लिए अपील करती रही। पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी फरार हो गए।
विज्ञापन



झुग्गियों में रहने वालों पर नहीं बचा पहनने तक को कपड़ा
झुग्गियों में रहने वाले लोगों पर अब तन ढकने के लिए कपड़ा तक नहीं बचा है। खाने-पीने के सामान से लेकर वहां रखा सारा जरूरी सामान जलकर राख हो गया। उपद्रवियों द्वारा आग लगाने तथा प्रशासन द्वारा आग पर काबू पाने के बाद अब पीड़ित लोग टकटकी लगाकर देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें