पलवल। पुलिस ने विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की कीमत के 20 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। इनकी कुल कीमत 4.20 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल मालिकों को उनके फोन लौटाए। साइबर सेल अब तक सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए कुल 271 गुम मोबाइल ट्रेस कर चुकी है।