पलवल। जिले में बुधवार को कोरोना के संक्रमण से 2 लोगों की मौत हो गई। नूंह रोड स्थित श्मशानघाट में कोरोना संक्रमित शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं जिले में बुधवार को 153 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जबकि 294 मरीज ठीक हुए। पलवल में कोरोना मरीजों की संख्या 9055 हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 8094 हो गई है। जिले में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीज 857 हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि पलवल में सोमवार को 4413 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी। 18 से 44 साल की आयु के 1153 लोगों को टीका लगाया गया। 60 साल से अधिक आयु के 14 लोगों को तथा 45 साल से अधिक आयु के 3239 लोगों को टीका लगाया गया।