फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने पृथला में दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इनमें लगभग 57 लाख 81 हजार रुपये की लागत से गांव भीकू नगला से गांव छपरौला तक बनाई जाने वाली डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क तथा लगभग एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से गांव सिकंदरपुर से गांव देहलाका तक बनाई जाने वाली पौने चार किलोमीटर लंबी सड़क के विकास कार्य शामिल हैं। गुर्जर ने बताया कि यह दोनों सड़कें हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा लगभग तीन महीने में बनाई जाएंगी। वहीं दावा किया कि अगले छह महीने में पलवल जिले के सभी गांवों में 24 घंटे बिजली व रैनीवैल का पानी उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री व टेकचंद शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को वर्तमान सरकार द्वारा पांच सालों में किए गए विकास कार्यों की बुकलेट भेंट की।
विज्ञापन

मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सड़कों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा के क्षेत्र में जनकल्याण हेतु चलाई गई योजनाओं का भरपूर लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। गुर्जर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व प्रदेश में कुशल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पारदर्शिता अपनाकर भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का कार्य किया है। प्रदेश सरकार ने योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी व अध्यापकों के ऑनलाइन स्थानांतरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए है।
पृृथला के विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि इन सड़कों की मांग यहां के ग्रामीणों की बहुत पुरानी मांग थी, जिसको मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल ने पूरा कर दिया है। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को बहुत सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सड़कें गांव ही नहीं बल्कि आपस में लोगों के दिलों को भी जोड़ती हैं। इस अवसर पर दयालपुर के सरपंच निशांत हुड्डा, नगला भीकू के सरपंच राजेंद्र, मार्केट कमेटी मोहना के चेयरमैन नरेंद्र पहलवान, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यकारी अभियंता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें