फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने का झांसा देकर 2.20 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने का झांसा देकर 2.20 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

हथीन। ओएलएक्स ऐप पर कम कीमत में एसयूवी बेचने का झांसा देकर नोएडा निवासी व्यक्ति को आलीमेव बुलाकर हथियार के बल पर 2.20 लाख रुपये और अन्य सामान लूटने का मामला सामने आया है। बहीन थाना पुलिस ने मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी दीपक सिंह ने बहीन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि ओएलएक्स पर उसने एक स्कार्पियो कार की विज्ञापन देखी थी। जिस पर उसने 18 जून को विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया और सौदा तय कर लिया। 20 जून को वह अपने साथी इमरान के साथ अपनी कार से गाड़ी देखने के लिए आया तो आरोपियों ने उसे पुन्हाना-सिंगार के पास मोडिश कॉलेज पर बुलवा लिया। जहां पर एक मोटरसाइकिल पर दो युवक मिले जो एसयूवी दिखाने के बहाने उन्हें आलीमेव के जंगल में ले आए। वहां पांच-छह आदमी और खड़े थे जो आपस में अपने नाम जावेद, तालीम, आजम वगैरह ले रहे थे। आरोप है कि बदमाशों ने पिस्तौल का डर दिखाकर उनसे 2.20 लाख रुपये, सोने की दो अंगूठी व तीन महंगे मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं सूत्रों से पता चला है कि लूट में एक नामजद आरोपी बशीर दादा गांव तिरवाडा का नामी ठोंडा है तथा वह पैमाखेडा निवासी अपने दामाद आजम के साथ मिलकर ऐसी वारदात को अंजाम दिलाता है। बताया जाता है कि बशीर दादा जो कि गांव तिरवाडा का ठोंडा है, वह काफी प्रभावशाली है। आरोप है कि बशीर दादा पीड़ित दीपक सिंह को रोजाना आश्वासन देता रहा था कि तुम्हारे रुपये व सामान वापस दिलवा दूंगा। यहां तक कि शुक्रवार तक भी इसी तरह गुमराह करता रहा, आखिर परेशान होकर पीड़ित ने बहीन थाना में आरोपियों के विरुद्ध शिकायत कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राहुल खान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मेवात के नूंह जिला अंतर्गत बिछोर थाना के गांव तिरवाडा निवासी जावेद, तालीम व बशीर दादा तथा पुन्हाना थाना क्षेत्र के गांव पैमाखेडा निवासी आजम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें