फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध व पनीर के लिए सैंपल, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध व पनीर के नमूने लिए, आरोपी फरार
विज्ञापन

हथीन। नकली खोवा और पनीर बनाने वाले एक कारखाने पर एसडीएम वकील अहमद ने शुक्रवार को छापा मारा। मौके पर भारी मात्रा में नकली खोवा, पनीर व दूध देख एसडीएम व उनकी टीम हैरान रह गई। कारखाना मालिक छापा मार टीम को देख मौके से फरार हो गया। एसडीएम ने कारखाना से दूध और पनीर के नमूने लिए तथा स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में सूचना दी। बताया जाता है कि उक्त कारखाना मालिक खाईका निवासी भूरा है। एसडीएम वकील अहमद ने इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग को उक्त कारखाना मालिक के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही के लिए आदेश दिए हैं। एसडीएम वकील अहमद ने बताया कि शुक्रवार को वे हथीन विधानसभा क्षेत्र के बूथों का दौरा कर रहे थे, जब दौरा कर वापस आ रहे थे तो रास्ते में खाईका व अंधोप गांव के बीच जंगल में एक कमरा बना हुआ देखा, जहां से बुरी गंद आ रही थी। यह देख जब वे अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि वहां पर भारी मात्रा में सिंथेटिक दूध से नकली खोवा व पनीर बनाया जा रहा था। टीम को देख कारखाना मालिक मौके से फरार हो गया। जिसकी पहचान खाईका निवासी भूरा पुत्र इसाक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मौके से सिंथेटिक दूध और पनीर के सैंपल लिए गए हैं और इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग को उचित कानूनी कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें