फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुआ कैंटर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी हुआ कैंटर बरामद
विज्ञापन

हथीन। हथीन पुलिस ने गांव उटावड़ की पहाड़ी से चोरी का कैंटर बरामद किया है। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। जांच अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि गांव स्यापनकी निवासी शाकिर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि गांव फिरोजपुर राजपूत के निकट से एक कैंटर तीन लोगों ने मिलकर चोरी कर लिया। पुलिस ने इस मामले में नामजद मेवली जिला नूंह निवासी मम्मू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कैंटर को बरामद किया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी वकील और समीम की पुलिस को अभी तलाश है। गिरफ्तार किये गए मम्मू को स्थानीय सिविल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पूर्व छात्र मिलन समारोह शुक्रवार को
हथीन। शुक्रवार को आईटीआई हथीन में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रिंसिपल विनोद खनगवाल ने बताया कि इस मौके पर नए पास आउट छात्रों को उनके डिप्लोमा भी वितरित किये जायेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें