ऑटो चालक के साथ मारपीट, बाल-बाल बचे स्कूली छात्र
हथीन। गाँव हुडीथल में छात्रों को ले जा रहे ऑटो को रोककर ड्राईवर के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। हथीन थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जाँच शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी खटाना ने बताया कि इस मामले में पीड़ित ड्राईवर जितेन्द्र के भाई के बयान पर सतीश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक 17 अक्टूबर को जितेन्द्र उर्फ जीतू अपने ऑटो से छात्रों को स्कूल ले जा रहा था। रास्ते में कुलदीप उर्फ भोलू व कुलदीप उर्फ बिट्टू हाथ में जेली व लाठी लेकर गाँव की ओर आ रहे थे। इन्होंने ऑटो को रुकने का इशारा किया। ऑटो में स्कूल के बच्चे होने के कारण ड्राईवर ने ऑटो को नहीं रोका। जिस कारण दोनों आरोपियों ने ऑटो पर जेली व लाठियों से वार करना शुरू कर दिया। ड्राईवर ने जैसे-तैसे छात्रों को बचाया लेकिन उसे चोटें आ गई और वह घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए तथा ड्राईवर को अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो
घर में आग लगा जान से मारने की कोशिश, मामला दर्ज
हथीन। गाँव नांगल सभा में घर को आग के हवाले करने का मामला प्रकाश में आया है। बहीन थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रामदयाल ने बताया कि गाँव नांगलसभा निवासी बस्सी ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसे मारने के इरादे से दस लोगों ने मिलकर घर में आग लगा दी। जिससे घर में रखा सामान जल गया। इस मामले में गन्नी, लियाकत, इम्तियाज, सपात, जमशेद, वसीम, आशिक, वसीम, नफीस एवं मकीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो