फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कर्मचारियों को बाहर कर बैंक पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने कर्मचारियों को बाहर कर बैंक पर जड़ा ताला
विज्ञापन

-कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाकर खुलवाया बैंक का ताला
-जमीन रहण करने के बाद भी किसानों को नहीं दिया बैंक ने ऋण न बनाए किसान क्रेडिट कार्ड
होडल। बैंक कर्मियों की कोताही और तानाशाही से परेशान आकर बृहस्पतिवार को किसानों का गुस्सा फूटा। किसानों ने सौंदहद शाखा की सर्व ग्रामीण बैंक में पहुंच कर सभी कर्मचारियों को बैंक से बाहर कर दिया इसके बाद कर्मचारियों ने बैंक के बाहर ताला लगा दिया। इसके बाद गुस्साए किसानों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का गुस्सा देख बैंक कर्मचारियों को पुलिस को बुलाया।
किसानों ने बताया कि सौंदहद शाखा में किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए जमीन तो रहण कर ली, लेकिन उसके बाद भी क्रेडिट कार्ड नहीं बनाए। इसी संबंध मेें नाराज किसान बृहस्पतिवार को बैंक अधिकारियों से बात करने के लिए पहुंचे। लेकिन बैंक कर्मचारियों ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। इस पर नाराज किसानोें ने बैक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते किसानों का गुस्सा बढ़ने लगा, उन्होंने कर्मचारियों को बैंक से बाहर कर दिया और बैंक पर ताला लगा दिया। किसानों व ग्रामीणों का गुस्सा देख बैंक अधिकारियों को पुलिस बुलवानी पड़ी। किसानों का आरोप है कि ऋण के लिए बैंक की सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद भी बैंक ने अभी तक ऋण की राशि नहीं दी है। न ही किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाए हैं। जब भी बैंक में जाते हैं, तो प्रबंधक और कर्मचारी उनके साथ बदसलूकी करते हैं। बैंक की स्थानीय शाखा द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। किसानों की अपनी खेतों में लगी फसल के लिए बनाए गए क्रेडिट कार्ड को बनाने के नाम पर भी पैसों की मांग की जा रही है। ग्राम पंचायत के सदस्य डिप्टी राम पंच ,सत्य देव पंच ,मुंशी पंच ,धर्मवीर, शकुंतला, शशिबाला ने बताया कि सरकार और बैंक किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। किसानों की जमीन का हड़पना चाहते हैं । उन्होंने कहा कि इस मामले को हाई कोर्ट में ले जाएंगे ।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले भी हुआ था प्रदर्शन
किसानों ने एक सप्ताह पहले भी बैंक में जाकर प्रदर्शन किया था। उस समय किसानों ने प्रदर्शन बैंक प्रबंधक व कर्मचारियों द्वारा किसानों से क्रेडिट कार्ड बनाने की मना करने तथा फांसी लगाकर आत्महत्या करने को बोल दिया था। इस बात से किसानों में रोष बढ़ गया था। जिसके बाद किसानों ने प्रदर्शन किया था। बाद में रीजनल मैनेजर ने इस मामले में किसानों को समझाकर मामले को शांत कराया था। अब एक बार फिर किसानों ने बैंक प्रबंधक के खिलाफ रोष जताते हुए अधिकारियों को बैंक के अंदर जाने नहीं दिया। बाद में पुलिस ने आकर किसानों को समझाया तथा बैंक को खुलवाया।

इस मामले में जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा का कहना हैं कि इस मामले में जांच की जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोषी बैंक अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा ।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक उदयभान का कहना हैं कि यह सरकार फेल है। चारों तरफ लूट मची हुई है। सर्व ग्रामीण बैंक सरकार के अधीन है, उसके बाद भ्ज्ञी बैंक अधिकारियों पर लगाम नहीं है। यदि इसी तरह से किसानों का अपमान होता रहा तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें