फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलोअप: प्लाट पर सो रहे बुजुर्ग की लाठियों से पीटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप:
विज्ञापन

बुजुर्ग की लाठियों से पीटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजमार्ग पर अपने प्लॉट में बने कमरे में सो रहे एक व्यक्ति की दो अगस्त की रात को लाठियों से पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तीन अगस्त को शहर थाना पुलिस ने राजमार्ग पर अगवानपुर रोड पर धर्मा ढाबे के पीछे बने एक प्लाट में सो रहे 72 वर्षीय बुजुर्ग की लाश बरामद की थी। बुजुर्ग की लाश खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी हुई मिली थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भतीजे शिवपुरी मौहल्ला पलवल निवासी श्याम सुंदर के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में जांच करने के दौरान शहर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने अपने नेतृत्व में एक टीम बना ली। जांच के दौरान पुलिस को हत्या का सुराग मिल गया। पुलिस ने जांच के आधार पर रोनीजा गांव निवासी पवन उर्फ भोला को गिरफ्तार किया। भोला ने पूछताछ में हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी कबाड़ा बीनने का काम करता है तथा चोरी की नियत से वहां गया था, लेकिन मृतक के जागने पर उसने लाठियों से पीटकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें