फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम ने छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को बताए आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन

पलवल। पुलिस विभाग द्वारा आपकी संगनी कार्यक्रम के तहत गांव दूधौला के सरकारी स्कूल में छात्राओं को मनचलों से निपटने के तरीके बताए गए। कार्यक्रम में पुलिस की महिला टीम द्वारा जहां छात्राओं को पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, उन्हें बताया कि महिला पुलिस ही नहीं पूरा पुलिस विभाग उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। छात्राओं को बताया कि उनके साथ रास्ते में, घर में या स्कूल आदि में किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अश्लील हरकत होने पर तुरंत महिला सेल नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त करें। पुलिस टीम ने बताया कि आसपास भी किसी तरह की महिला उत्पीड़न को देख तुरंत महिला हेल्प लाइन पर सूचित करें, ताकि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकें। छात्राओं को नुक्कड़ नाटक के द्वारा आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें