फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 नए संक्रमित मिले, 30 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले में रविवार को कोरोना के 19 नए मरीज मिले हैं। अब मरीजों की कुल संख्या 2520 हो गई है जबकि 30 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोरोना से पिछले छह माह में 15 मौतें हुई हैं। फिलहाल 49515 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है। इनमें से 32950 लोगों की अवधि पूरी हो गई है जबकि 16925 लोग अभी भी निगरानी में हैं। 156 लोगों का इलाज चल रहा है, इनमें 19 व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। अभी तक 49765 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें से 46698 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 547 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि हमारे पास लगातार दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे है। उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं व आपातकाल में आने वाले सभी मरीजों की भी लगातार जांच हो रही है। अब तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 12350 लोगों की साइक्लोजिकल काउंसलिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें