19 newly infected, 21 beat Corona
पलवल। जिले में फिर से कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं। सोमवार को 19 नए संक्रमित मिले। वहीं, 21 मरीज ठीक हुए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल जिले में 33 सक्रिय मरीज हैं। जिले में अब तक 10,675 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 10,494 है। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि पलवल में प्रतिदिन 800 से एक हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों व लोगों की जागरूकता के कारण संक्रमण घटा है, लेकिन लॉकडाउन में ढील के बाद लोगों की लापरवाही बढ़ने से एक बार फिर से मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों को अभी भी बचाव की जरूरत है।