जिले में 419 और संक्रमित मिले
पलवल। जिले में रविवार को कोरोना के 19 नए मरीज मिले, वहीं 18 लोगों ने महामारी को मात दी। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 810 पहुंच गई है, इनमें से 637 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि कोरोना से जिले में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक सर्विलांस पर 15113 लोग आ चुके हैं, जिनमें से 8990 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है। कुल 6123 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिला में 206 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। सिविल सर्जन ने बताया कि ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है।