फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुन का ताला तोड़ की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़ की चोरी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पलवल। एफसीआई गोदाम के पास स्थित दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर नकदी व अन्य सामान को चोरी कर ले गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार पलवल के पातली गेट निवासी सोनू गोयल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि अलावलपुर रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास उसकी दुकान है। गत 31 दिसंबर की रात को चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर एक एलईडी और 2200 रुपये चोरी कर ले गए। ब्यूरो

नाबालिग लड़की को बहलाकर ले जाने का आरोप
पलवल। एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार के अनुसार पीड़िता महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 1 जनवरी को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसकी काफी तलाश की गई तो पता चला कि उसे गांव कुसलीपुर निवासी राकेश बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक से की लूटपाट कर एटीएम से निकाले 70 हजार रुपये
पलवल। कार्यालय से घर जा रहे व्यक्ति से कार सवार दो युवक नगदी, मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने पीड़ित के एटीएम द्वारा उसके खाते से 70 हजार रुपये भी निकाल लिए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी टेक सिंह के अनुसार जिला अलीगढ़ (यूपी) के गांव राजगढ़ी निवासी भानू प्रसाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह धारुहेड़ा स्थित कंपनी में नौकरी करता है। 29 दिसंबर को कंपनी से अपने गांव जा रहा था। दोपहर करीब 11 बजे पीड़ित जब पलवल के आगरा चौक पर पहुंचा तो उसे कार सवार दो युवक मिले और खुर्जा (यूपी) चलने के लिए पूछा। पीड़ित ने मना कर दिया और पैदल ही आगे की तरफ चल दिया। आगरा चौक से थोड़ा आगे बस स्टैंड की तरफ कार सवार युवकों ने पीड़ित को पकड़ लिया और उससे मोबाइल फोन, पर्स को लूटकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि पर्स में उसके दो एटीएम, 970 रुपये नगद व एटीएम के पिन कोड की पर्ची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें