फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने जान दी
विज्ञापन

पलवल। पलवल में एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। हालांकि आत्महत्या के कारणों का जीआरपी पुलिस पता नहीं लगा पाई है, इस कारण किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हीरालाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पलवल से करीब एक किलोमीटर दूर गांव जनौली फाटक के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस पर पुलिस ने मौके पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव के पास के से एक पर्स बरामद हुआ है, इसमें मृतक का पेनकार्ड मिला है। पेनकार्ड के आधार पर मृतक की पहचान नया गांव निवासी 30 वर्षीय हरकेश के तौर पर की गई। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। इस बारे में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें