फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम में वतन परस्ती को दी गयी है अहमियत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लाम में वतन परस्ती को दी गयी है अहमियत
विज्ञापन

हथीन। जमियत-उलेमा-हिन्द के जिला प्रधान कारी आस मोहम्मद का कहना है कि इस्लाम में हुब्बे वतन को अहमियत दी गयी है। कारी मंगलवार को हथीन उपमंडल के धीरनकी रोड पर स्थित जामिया-हुसैनिया-फैज-ए-आम में तालिबे इल्म को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुल्क दुश्मन अनासिर के साथ कोई ताल्लुकात नहीं होना चाहिए। उन्होंने फैज-ए-आम में कुरान-ए-मजीद के हिफ्ज करने के कार्यक्रम में आये लोगों को इस्लाम के बारे में बताते हुए कहा कि इंसानियत और भाई-चारा बनाये रखना आज की अहम जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तरप्रदेश के जिला ललितपुर मौलाना नौमान रहे। इस मौके पर 100 तालिबे इल्म ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर उटावड के मोहम्मद साद और द्वितीय गांव डूंगेजा जिला नूंह के सैकूल रहे। इस अवसर पर हजरत मौलाना अहमद अली-अमिनी, फूल मोहम्मद, मो. इरफान, बिलायत पटवारी, शमसुद्दीन मुबारिक मलाई, नसीम मलाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें